Saturday, April 05, 2008

कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन 20 को

पटना अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन सह कायस्थ महासंगम का आयोजन पाटलिपुत्रा कालोनी मैदान में 20 को किया जायेगा। इसकी जानकारी महासभा के रवीन्द्र किशोर सिन्हा ने दी।
स्थानीय सहाय सदन में आयोजित महासभा के अधिवेशन में श्री सिन्हा भाग ले रहे थे। इस मौके पर चित्रगुप्त महाराज की मूर्ति का अनावरण भी किया गया। श्री सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी किया जायेगा। अधिवेशन में लगभग एक हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस अवसर पर सभी प्रतिनिधियों को चित्रगुप्त की मूर्ति देकर सम्मानित किया जायेगा।

1 comments:

SUSHILSINHA said...

उत्तर प्रदेश का इतिहास बदला जा रहा है कायस्थों के बलिदान को उपेक्षित किया जा रहा है | आने वाली पीढ़ी को आप लोग क्या जवाब देंगे इसकी तैयारी कीजिए या उठिए जागिये संघर्ष करिए और इतिहास मिटने से बचा लीजिए | अपने पूर्वजों के सामने जाने के पहले अपना कर्तव्य पूरा करिए और कायस्थ शहीदों को सम्मान दिलाइये "उनकी प्रतिमा लगवाईए ,उनका इतिहास अंकित कराइए, पाठ्यक्रम मे शामिल कराइए"|