पटना। राजधानी में शनिवार को भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा काफी धूमधाम से निकाली गयी। इस शोभायात्रा में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आये सैकड़ों लोगों ने काफी श्रद्धा व उत्साह से भाग लिया।
आज पटना संग्रहालय प्रशासन की ओर से भगवान चित्रगुप्त की ऐतिहासिक प्रतिमा आदि मंदिर प्रबंधक कमेटी को दी गयी। प्रतिमा मिलने के बाद शहर में एक भव्य शोभायात्रा पटना संग्रहालय से निकाली गयी, जो राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरती हुई पटना सिटी पहुंची। मालूम हो कि कई सौ वर्षो की ऐतिहासिक भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा पटना संग्रहालय में बंद थी, जिससे शनिवार को मंदिर प्रबंधक कमेटी को सौंप दिया गया।
वह प्रतिमा पटना सिटी में स्थापित ऐतिहासिक मंदिर में वेद मंत्रों से पूजा के साथ स्थापित की जायेगी। शोभायात्रा में मुख्यरूप से पटना मध्य के विधायक अरूण कुमार सिन्हा एवं भाजपा नेत्री किरण घई सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
0 comments:
Post a Comment