Sunday, April 20, 2008

पूर्व डीजीपी आर.आर.प्रसाद, विधायक नितिन नवीन, अरूण कुमार सिन्हा:- कायस्थ समाज अपमानित हो रहा है।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बिहार इकाई के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने सारंग गुट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन को फ्लाप शो करार दिया है। श्री प्रसाद का आरोप है कि उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के इशारे पर कायस्थों को बांटने की कोशिश की जा रही है। जिसे कायस्थ समाज कभी सफल होने नहीं देगा। साथ ही राजधानीवासियों से इसके बहिष्कार की अपील की। दूसरी तरफ कायस्थ युवा ब्रिगेड बिहार प्रदेश के अध्यक्ष रत्‍‌नेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें आरोप लगाया गया कि रवीन्द्र किशोर सिन्हा राज्यसभा में जाने के लिए तरह-तरह की नौटंकी कर समाज विरोधी लोगों को समाज के बैनर तले सम्मानित कर रहे हैं। इससे कायस्थ समाज अपमानित हो रहा है। 2 अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू पटना, हमारे कार्यालय संवाददाता : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के 125 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शनिवार को कैलाश नारायण सारंग को महासभा का पुन: अध्यक्ष चुन लिया गया। उनके नाम का प्रस्ताव महासभा के अन्तरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवीन्द्र किशोर सिन्हा ने किया। जिसका समर्थन महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष रविनंदन सहाय ने किया। पाटलिपुत्र मैदान में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन के प्रथम सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हुआ। इस चुनाव में राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों ने भाग लिया। दोपहर 3 बजे के बाद से राष्ट्रीय परिषद का अधिवेशन प्रारंभ हुआ। जिसके प्रारंभ में रवीन्द्र किशोर सिन्हा ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री निर्मल शंकर श्रीवास्तव ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यो का विवरण पेश किया। जबकि महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष योगेन्द्र नारायण मल्लिक ने भी लोगों को संबोधित किया। जबकि महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष रविनंदन सहाय ने वर्ग भेद, नफरत और जातिवाद बढ़ाने वाला आरक्षण समाप्त करने का प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान उन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षण का सुझाव दिया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व डीजीपी आर.आर.प्रसाद, विधायक नितिन नवीन, अरूण कुमार सिन्हा,निर्मल शंकर श्रीवास्तव, गिरीश नारायण श्रीवास्तव, चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह, ए.जी.भटनागर, बी.के.श्रीवास्तव, एस.एन. लाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मीरा निगम, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, माया सिन्हा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव, आंध्र प्रदेश के सांता राज, महाराष्ट्र के सतीश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, बी.के.सुधांशु,मीडिया प्रभारी सतीश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गोपाल दास नीरज, निनाद, नितेशचारी, ब्रजकिशोर दूबे, जगत नारायण पाठक आदि ने भाग लिया। सारंग पुन: बने अध्यक्ष

--
Ranjan Rituraj Sinh , NOIDA
-----------------------------
http://daalaan.blogspot.com

0 comments: