Monday, December 22, 2008

Scientific Foresight -2008

वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देगी सरकार
पटना, हमारे संवाददाता : उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार की उर्वरा धरती पर आर्यभट्ट और जे.सी. बोस जैसे महान वैज्ञानिक हुए हैं। यहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार वैज्ञानिक खोज एवं शोध को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित वैज्ञानिक कार्यशाला-2008 का उद्घाटन किया। इस कार्यशाला का आयोजन राज्य के विश्वविद्यालयों, शैक्षिक संस्थाओं और शिक्षा से जुड़े स्वयं सेवी संगठनों के संयुक्त प्रयास से किया गया, जो रविवार तक चलेगा। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान और अनुसंधान के प्रति रूचि रखनेवाले शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थयों में आईटी और संवाद माध्यम को विकसित करने की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता पद से पटना विवि के प्रतिकुलपति प्रो. एस.आई. अहसन ने जीनोमिक्स पर विशेष रूप से चर्चा की। कार्यशाला में आए शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच साइंस एवं सोसाइटी निर्माण पर विशेष रूप से बल दिया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक रामराज पाण्डेय, शोभा झा, ए.एन. कालेज की विभागाध्यक्ष (भूगोल) डा.नुपूर बोस भी उपस्थित थे।

0 comments: