समाजवादी पार्टी महासचिव अमर सिंह और भोजपुरी सिने स्टार मनेाज तिवारी की गुरुवार को गोरखपुर में हुई रैली का मंच अचानक ढह गया लेकिन दोनों नेता इस घटना में बाल-बाल बच गए।
तिवारी गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सपा के आधिकारिक उम्मीदवार हैं और रैली का आयोजन उनके चुनाव प्रचार की शुरुआत करने के लिए हुआ था। रैली में भारी भीड़ एकत्र हुई थी।
स्थानीय अधिकारियों ने मंच के ढहने के पीछे किसी साजिश की संभावना से इनकार किया। उन्होंने इसे निर्माण की कमजोरी बताया।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार मंच पर जितने लोग चढ़ गए थे उतने लोगों का भार संभालने के लिए मंच पर्याप्त मजबूत नहीं था। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
By IANS on Friday, January 30, 2009
Friday, January 30, 2009
अमर सिंह, मनोज तिवारी की रैली में मंच ढहा
Posted by Kulbhushan at 9:35 PM
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment