पटना राजधानी में आयोजित एक व्याख्यानमाला में नव नालंदा महाविहार के कुलपति डा.आर.बी.पंत ने कहा कि शीघ्र ही नालंदा में सांस्कृतिक ग्राम की स्थापना की जायेगी। सांस्कृतिक ग्राम 64 एकड़ में फैला होगा। यह ग्राम अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा। ग्राम में सैद्धांतिक, वैचारिक, प्रायोगिक एवं बौद्ध संस्कृति के बारे में पर्यटकों को जानकारी दी जायेगी। नालंदा में सांस्कृतिक ग्राम विकसित करने के लिए भारत पर्यटन विकास निगम भी रूचि ले रहा है। व्याख्यानमाला का आयोजन प्रो.जी.पी.सिन्हा सेंटर फार डिजास्टर मैनेजमेंट एण्ड रूरल डेवलपमेंट की ओर से किया गया, जिसमें डा.राजन सिन्हा, सुधाकर झा, ए.के.सिन्हा, कर्नल आर.के.सिन्हा एवं विश्वनाथ प्रसाद सहित कई लोगों ने भाग लिया।
0 comments:
Post a Comment